सुबह कोहरे का कहर, दिनभर बादलों व सूर्य देव में लुकाछिपी
रविवार की रात मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया। सुबह कोहरे का कहर रहा तो दिनभर बादलों व सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल नजर आया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरा व बादलों के बीच छिपे सूर्य देव बादलों के बंधन से मुक्त होने के लिए जिद्दोजहद करते नजर आए। दोपहर तक धूप नहीं निकली। बादल व सर्द हवाओं से शीत लहर का आभास हुआ।
जासं, कौशांबी : रविवार की रात मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया। सुबह कोहरे का कहर रहा तो दिनभर बादलों व सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल नजर आया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरा व बादलों के बीच छिपे सूर्य देव बादलों के बंधन से मुक्त होने के लिए जिद्दोजहद करते नजर आए। दोपहर तक धूप नहीं निकली। बादल व सर्द हवाओं से शीत लहर का आभास हुआ।
मौसम में अचानक बदलाव आने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंड की वजह से सुबह के समय सड़कों पर लोग कम दिखे। कोहरा का असर आवागमन पर भी पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बाइक चालक हेड लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। ग्रामीण क्षेत्र में ठंड से बचाने के लिए लोग अलाव तापते हुए दिखे। दोपहर के समय हल्की धूप निकली। चार बजे के बाद भास्कर देव फिर बादलों में ढक गए। शाम-सुबह ठंड का असर अधिक हो रहा है। इसकी वजह से सड़कों पर जो भी लोग दिखे व अपने बदन को गर्म कपड़ों से ढके हुए थे।