Move to Jagran APP

अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली

सिराथू तहसील क्षेत्र के अनेठा गांव में अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों रुपये की गृहस्थी जल चुकी थी। सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 11:10 PM (IST)
अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली
अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन घरों की गृहस्थी जली

जासं, कौशांबी : सिराथू तहसील क्षेत्र के अनेठा गांव में अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये की गृहस्थी जल चुकी थी। सूचना राजस्व विभाग के अफसरों को दी गई है।

loksabha election banner

अनेठा निवासी रईस अहमद सोमवार की दोपहर परिवार के साथ घर में ताला बंद कर महुआ बीनने के लिए गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस बीच अज्ञात कारणों से रईस के घर में आग लग गई। जलता छप्पर देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया तो लपटों ने पड़ोसी लईक व सोनू गुप्ता के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा, बिस्तर, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से लगी आग, 100 बोझ गेहूं जला

संसू, भरवारी : बिजली के शार्ट सर्किट से सोमवार शाम करीब छह बजे सिघिया गांव में आग लग गई। हादसे में खेत में रखा करीब 100 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन ने मदद मांगी है।

नगर पालिका भरवारी के सिघिया निवासी दुबरीलाल कुशवाहा किसान है। उन्होंने खेत में ही खलिहान बना रखा था। करीब डेढ़ बीघे की फसल काटकर उन्होंने मडाई के लिए एक स्थान पर डंप किया था। इसी बीच अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में खेत में रखे गेहूं में आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग बुझती। 100 बोझ गेहूं जलकर नष्ट हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.