हरे पेड़ कटवाने पर दस हजार का जुर्माना
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में दो हरे पेड़ काटे थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रमुख
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:07 AM (IST)
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंदावा गांव में दो हरे पेड़ काटे थे। जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रमुख पति ने पेड़ कटवाया है। मौके पर पहुंचकर रेंजर ने प्रमुख पति पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सरसवां के ब्लाक प्रमुख पति अकबर सिंह बिना अनुमति हरे पेड़ कटवा रहे थे। इसकी जानकारी डीएफओ पीके सिन्हा को हुई तो उन्होंने मौके पर मंझनपुर के रेंजर एसएन त्रिपाठी को भेजा। उन्होंने जांच किया तो दो पेड़ महुआ के कटे मिले। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि प्रमुख पति पर जुर्माना लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें