Move to Jagran APP

किशोरी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ि ह ि ए

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Mar 2022 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2022 06:48 PM (IST)
किशोरी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
किशोरी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

किशोरी के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

loksabha election banner

जासं, कौशांबी: सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया। एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सरायअकिल क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 23 फरवरी को खेत की तरफ गई थी। इस बीच टिकरा पनारा गोपालपुर गांव के अयाज व शकील ने किशोरी को पकड़ लिया। मुंह दबाकर दोनों उसे झाड़ियों की ओर ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने किशोरी की पिटाई भी की। किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। कई दिनों तक किशोरी की मां थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। दो दिन पहले महिला ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.