Move to Jagran APP

डिजिटल पेमेंट से बंद हुआ है किसानों का शोषण : कृषि मंत्री

संसू भरवारी नगर पालिका भरवारी स्थित नवीन मंडी परिसर में नवनिर्मित बीज गोदाम का कृषि शि

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 10:35 PM (IST)
डिजिटल पेमेंट से बंद हुआ है किसानों का शोषण : कृषि मंत्री
डिजिटल पेमेंट से बंद हुआ है किसानों का शोषण : कृषि मंत्री

संसू, भरवारी : नगर पालिका भरवारी स्थित नवीन मंडी परिसर में नवनिर्मित बीज गोदाम का कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को लोकार्पण किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित किसान हितकर योजनाओं के बारे में बताते हुए डिजिटल पेमेंट बंद होना किसानों के लिए फायदेमंद बताया। इसके बाद उन्होंने कृषि गोष्ठी का भी जायजा लिया।

loksabha election banner

नवीन मंडी परिसर में दो साल पहले 74 लाख 53 हजार की लागत से एक हजार मीट्रिक टन क्षमता का बीज गोदाम का निर्माण कराया गया था। गुरुवार को कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीजीआरईआइ योजना से बने गोदाम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह गोदाम लाभकारी होगा। इसके निर्माण से स्थानीय स्तर पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सिराथू स्थित बीज गोदाम की हालत में सुधार के लिए धन दिए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर हैं। बताया कि 86 हजार किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने माफ किया है। इससे उनके जीवन में खुशहाली आई है। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में बिचौलिए हावी थे। यहां तक कि लड़की की शादी में यदि चीनी लेना पड़ता था तो इसके लिए भी परमीशन की जरूरत होती थी। तब कोटे से चीनी मिलती थी, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। मोदी सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त किया और आज सभी को एक समान सुविधा मिल रही है। उन्होंने कृषि बिल को किसानों के हित में करार देते हुए कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा। उनको उपज का सही मूल्य मिलेगा। कुछ लोग इस कानून की गलत व्याख्या कर रहे हैं। इसके कारण विरोध है, लेकिन वास्तविक किसान अभी भी सरकार के फैसले के साथ हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने सरसवां ब्लाक के जय बजरंग बली ग्रामीण आजीविका महिला कृषक समिति लोधन का पुरवा की कमला देवी व मूरतगंज ब्लाक के इब्राहिमपुर नौगीरा निवासी किशन सिंह को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी। साथ ही 13 किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने मंडी परिसर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेखों की जानकारी ली। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि ऋषि और कृषि को मजबूत किये बिना देश को मजबूत नहीं किया जा सकता है। किसान कर्ज के बोझ से दबा था, जिसे योगी सरकार ने कर्ज मुक्त किया। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने भी लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यशपाल केशरी, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, प्रतिभा कुशवाहा, अशोक कुमार, ब्लाक प्रमुख सिराथू जितेंद्र कुमार, भाजपा किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम नरायण शुक्ला, ज्योति गुप्ता, उमेश केसरवानी, उप कृषि निदेशक उदयभान गौतम समेत विभिन्न विभागीय कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----

किसानों को दी काले गेहूं व धान उत्पादन की नसीहत

कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से कहा कि वह पारंपरिक खेती करते हैं तो उनके लिए इन दिनों सबसे बेहतर काले धान व गेहूं का उत्पादन है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति की फसलें गुणकारी होने के साथ ही बाजार में ऊंचे मूल्य पर खरीदी जा रही है। ऐसे में किसान पारंपरिक खेती के साथ ही बेहतर आय ले सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.