सम्मान के लिए बने कानून का दुरुपयोग रोकने को प्रदर्शन
कौशांबी। महिलाओं के सम्मान के लिए बने कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
कौशांबी। महिलाओं के सम्मान के लिए बने कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसको रोकने के लिए भारत क्रांति रक्षक पार्टी ने गुरुवार को डायट मैदान परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपकर नियमों में बदलाव लाने व जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
भारत क्रांति रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन ¨सह राजपासी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए धारा 376 दुष्कर्म व 498 दहेज प्रथा का कानून बना है। इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज छोटे-छोटे विवाद को लेकर महिलाओं को आगे कर इन कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में तमाम ऐसे मामले हैं जिनमें भूमि विवाद, घरेलू विवाद, पड़ोसी का पड़ोसी से किसी बात का विवाद हुआ तो इन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो जाता है। इसके कानून की जो मंशा है वह प्रभावित हो रही है। जिस परिवार के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा होता है वे बेगुनाह होने से कोई जेल काटते हैं। पार्टी से जुड़े सुनील, आलोक, सुरेश, अजय सोनी, आशुतोष दूबे, केडी द्विवेदी, प्रशांत, रामसुमेर, सोनई मिया, राजू पासवान, डॉ. एकलाख अहमद, रेखा कुशवाहा, सुदामा, गोकुल यादव, रमेश चंद्र यादव आदि ने कानून की धाराओं में समय के अनुसार संशोधन की मांग की है।