हौसला भर रही उड़ान, उज्जवल हो रहा भविष्य
बेसिक शिक्षा विभाग जिले के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ रहा है। जिले में दिव्यांगों के लिए उड़ान नाम से एक पुस्तक प्रकाशित कराई है। इसमें कई दिव्यांगों के सफल जीवन की दास्तां दर्ज है जो दिव्यांगों के हौसले बढ़ा रही है। 36 पृष्ठों की इस पुस्तक में दिव्यांगों की सफलता की गाथा गढ़ी गई है।
जासं, कौशांबी : बेसिक शिक्षा विभाग जिले के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ रहा है। जिले में दिव्यांगों के लिए उड़ान नाम से एक पुस्तक प्रकाशित कराई है। इसमें कई दिव्यांगों के सफल जीवन की दास्तां दर्ज है जो दिव्यांगों के हौसले बढ़ा रही है। 36 पृष्ठों की इस पुस्तक में दिव्यांगों की सफलता की गाथा गढ़ी गई है।
हर ब्लाक क्षेत्र में अलग-अलग एक्सीलेरेटेड लर्निग कैंप संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे जिसके बेहतर परिणाम भी आ रहे हैं। शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्र में दिव्यांग आगे बढ़ रहे हैं। जिले में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडेय ने एक जिले भर में दिव्यांगों को लेकर हुए कार्यों को उड़ान पुस्तक में संकलित किया है। जिससे सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना इकाई ने प्रकाशित किया है। पुस्तक में जिले के विवरण के साथ ही दिव्यांगों को लेकर हुए कार्य का विवरण और सफल दिव्यांग मनमीत सिंह यादव, मुकेश, महिमा आदि के जीवन से जुड़ी बातें लिखी गई हैं। यह पुस्तक दिव्यांग बच्चों में नया हौसला भर रही है।
दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक जो भी कार्य उनको लेकर किया गया है। उड़ान इसका एक सार मात्र है जिसमें हमारे प्रयास संकलित हैं।
- अरविद कुमार, बीएसए कौशांबी।