Move to Jagran APP

म्योहर बाजार में दुर्गा पूजा को भक्तों की भीड़

कौशांबी। नवरात्रि पर्व पर म्योहर बाजार में मां दुर्गा की पूजा की धूम हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 11:44 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 11:44 PM (IST)
म्योहर बाजार में दुर्गा पूजा को भक्तों की भीड़
म्योहर बाजार में दुर्गा पूजा को भक्तों की भीड़

कौशांबी। नवरात्रि पर्व पर म्योहर बाजार में मां दुर्गा की पूजा की धूम हैं। यहां पर पंडाल बनाकर गुरुवार को दुर्गा की मूर्तियां स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू हुई। मां दुर्गा के स्वरूप के दर्शन को भक्तों की भीड़ रोजाना उमड़ती है। दरबार में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। यहां नौ दिन तक पूजा पाठ व आरती का कार्यक्रम चलेगा। म्योहर में नवयुवक कमेटी की ओर से पडांल में मूर्ति स्थापित की गई है।

loksabha election banner

बातचीत

- मां के दर्शन व पूजन के लिए सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी है। धूप, दीप व पुष्प के साथ भक्त मां का पूजन करके अपने को कृतार्थ कर रहे हैं।

- श्याम किशोर वर्मा

- नौ दिन तक चलने वाले उत्सव मे आरती भजन व कीर्तन का कार्यक्रम होता है। इससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा है। पंडाल मां भगवती के जयकारों से गांव गुंजायमान हो रहा है।

- दुर्गा प्रसाद वर्मा

- मूर्ति स्थापित होने के बाद लोग मां के दर्शन पाने के लिए आतुर रहते हैं। यहां पर रोजाना लोगों की भारी भीड़ लग रही है। लोग मत्था टेककर अपनी मन्नत मांगते हैं।

- अनुज ¨सह

- मां के दरबार मे भजन कीर्तन के साथ पूजा अर्चना व भव्य आरती का आयोजन सुबह शाम चल रहा है। देर रात तक महिलाएं भजन गाती हैं। इस आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया है।

- पुस्पराज ¨सह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.