बाबा साहब की बदौलत समाज के सभी वर्गों को मिला अधिकार
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के गन्ना विकास व आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी शुक्रवार को सयारां अतिथि गृह पहुंचे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर किया।
कौशांबी। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के गन्ना विकास व आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी शुक्रवार को सयारां अतिथि गृह पहुंचे। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर किया।
इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान में सभी समाज के लोगों को मौलिक अधिकार दिया गया। जिसके चलते उन्हें सरकार में मंत्री दर्जा मिला है। समाज के कल्याण के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। बिना भेदभाव किए सबका विकास किया जा रहा है। दलितों, वंचितों ,गरीबों व शोषितों के उत्थान के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही। जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। शुक्रवार की दोपहर राज्यमंत्री सर्किट हाउस सयारां पहुंचे पार्टी नेता योगेश मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। देश के संविधान के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बाबा साहब ने सभी समाज के उत्थान के लिए काम किया है जिसका अमल करते हुए केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार सही दिशा में काम कर रही है। कोरोना महामारी के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे देशवासियों को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर सराहनीय काम किया है। जिसका अनुकरण करते हुए प्रदेश की योगी सरकार भी निरंतर सूबे का विकास कर गरीबों के लिए काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 300 से ज्यादा अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों को बता कर लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिकू मौर्य, दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक हीरालाल सरोज, शिव बाबू श्रीवास्तव, टिकू तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।