चार आरोपितों पर दहेज हत्या का मुकदमा
विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज क
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:13 AM (IST)
विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा निवासी विशेषन कुमार की शादी फतेहपुर जनपद के धाता नेंदौरा निवासी रामराज की बेटी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पहले संदिग्ध हाल में ममता की लाश घर के बाहर बने गोशाला में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता रामराज भी बरैसा गांव पहुंचे। बुधवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति विशेषन समेत देवर रामभरोसे, सास नन्हीं देवी व परिवार की ही सावित्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें