Move to Jagran APP

जय जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा दोआबा

अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन की खुशियों को लेकर राम भक्त दिनभर जय जय श्रीराम जय सिया राम के जयकारे लगाते। सुबह से मंदिरों व आश्रमों में पूजन-अर्जन के लिए भक्त एकत्रित हो गए। भक्त अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी जताते रहे। रामायण पाठ के साथ हवन कीर्तन का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:08 AM (IST)
जय जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा दोआबा
जय जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा दोआबा

कौशांबी : अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन की खुशियों को लेकर राम भक्त दिनभर जय जय श्रीराम, जय सिया राम के जयकारे लगाते। सुबह से मंदिरों व आश्रमों में पूजन-अर्जन के लिए भक्त एकत्रित हो गए। भक्त अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी जताते रहे। रामायण पाठ के साथ हवन, कीर्तन का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ। विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान राम की शोभा यात्रा निकालकर प्रसाद वितरण किया। हर तरफ उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

loksabha election banner

मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजन किया तो हजारों भक्तों का संकल्प पूरा हो गया। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, अजुहा, चायल, नेवादा, अजुहा, भरवारी, देवीगंज, महेवाघाट आदि स्थानों के मंदिरों में सुबह से ही

भक्तों ने रामायण पाठ, कीर्तन भजन व पूजन का कार्यक्रम शुरू कर दिया। मंझनपुर के शिव मंदिर में भक्तों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बच्चा केसरवानी की अगुवाई में सुंदर कांड का पाठ किया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। नगर पंचायत भरवारी में नगर पालिका भरवारी के वार्ड के राम जानकी मंदिर में भक्तों ने कीर्तन भजन किया। उदिहीन बजार, सिराथू कस्बे देवीगंज व हिसामपुर साढो गांव मे राम भक्तों ने मंदिरों को सजा कर रामायण पाठ किया। कई स्थानों पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चला। रामायण पाठ के समापन के बाद हवन का कार्यक्रम हुआ। नारा बाजार में भगवा रक्षा इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में अखंड रामायण का पाठ का शाम को भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

चरक मुनि आश्रम में पूजन के बाद मनाई गई दिवाली

कौशांबी: राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की शुभ घड़ी में चायल तहसील क्षेत्र में ऋषि चरक के आश्रम में राम भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। शाम छह बजे 101 देसी घी के दीप जलाकर दिवाली की तरह उत्सव मनाया। कीर्तन भजन का कार्यक्रम होता रहा। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम ने चरक मुनि के आश्रम में विश्राम किया था।

जिले में गूंजा श्रीराम जयराम का विजय महामंत्र

कौशांबी : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को विश्व हिदू परिषद काशी प्रांत में उत्सव के रूप मनाया गया। काशी प्रांत के 19 जिलों के पांच हजार गांव में बुधवार को श्रीराम जयराम जय जय राम का विजय महामंत्र गूंजा। संगठन की ओर से मंदिर व तीर्थ स्थल में हवन पूजन का कार्यक्रम हो रहा है। विहिप के काशी प्रांत पूर्ण कालिक प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य मोहन लाल पटेल की अगुवाई में भक्तों ने श्रीराम जयराम जय जय राम का विजय महामंत्र जन-जन तक पहुंचाया।

तीस साल से लगा रहे रामनाम की धुन, पूरा हुआ संकल्प

कौशांबी : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विकास खंड कौशांबी के प्राचीन कुटी बाबा के पूरा में स्थित राम जानकी मंदिर में श्री जयराम दास महाराज के संकल्प पर रामभक्त वर्ष 1990 से चौबीस घंटे राम नाम कीर्तन का पाठ करते थे। भूमि पूजन के बाद संकल्प पूरा हो गया है। महात्मा का कहना है कि मंदिर निर्माण तक अनवरत राम नाम कीर्तन चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.