Move to Jagran APP

जिला पंचायत की अध्यक्षी अनामिका सिंह के नाम

कौशांबी । मंगलवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में बाजी अनामिका ¨सह के नाम रही। 29 स

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 03:01 AM (IST)
जिला पंचायत की अध्यक्षी अनामिका सिंह के नाम
जिला पंचायत की अध्यक्षी अनामिका सिंह के नाम

कौशांबी । मंगलवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में बाजी अनामिका ¨सह के नाम रही। 29 सदस्यों वाली जिला पंचायत के 20 सदस्यों ने उनको वोट दिया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधु वाचस्पति को आठ वोट मिले। एक मत अवैध घोषित हो गया।

loksabha election banner

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ था। तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने मतपत्रों की गणना शुरू की। करीब 3.30 बजे परिणाम घोषित किया गया। अनामिका ¨सह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अनामिका ¨सह को जीत का प्रमाणपत्र दिया। सिराथू से सपा विधायक रहे वाचस्पति की पत्नी मधु वाचस्पति इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गई थीं। उपचुनाव में नाम निर्देशन दाखिल करते समय भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी भी उनके साथ थे।

यह सदस्यों की जीत है : अनामिका : जिपं अध्यक्ष निवार्चित होने के बाद मीडिया से बातचीत में अनामिका ¨सह ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, सभी सदस्यों की है। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थीं। उपचुनाव में सभी पार्टी के सदस्यों ने उनका साथ दिया। अनामिका सिंह पूर्व में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी के रूप में सदस्य निवार्चित हुईं थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.