किसानों की समस्याओं पर किया मंथन
विकास खंड नेवादा परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें एकत्रित कार्यकर्ताओं ने किसानों की हित संबंधित बातों पर चर्चा की है।
संसू, कसेंदा : विकास खंड नेवादा परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें एकत्रित कार्यकर्ताओं ने किसानों की हित संबंधित बातों पर चर्चा की है।
सोमवार को नेवादा विकास खंड परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की बैठक के दौरान ब्लाक अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि किसानों की वास्तविक समस्याओं के निस्तारण करने के लिए वे हर तरह का प्रयास करेंगे। और किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को किसानों को सही जानकारी पहुंचाने की जरूरत है। महिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से सभी सदस्य को किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। पदाधिकारियों और सदस्यों ने किसानों और संगठन से जुड़ी अपनी-अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सुनील, नितिन, विशाखा, पूजा, गीता, सबिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना सरकार की जिम्मेदारी
जासं, कौशांबी : कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कौशांबी ब्लाक के बैगवां चौराहे पर पंचायत लगाई। इस दौरान किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही किसानों की हर समस्या के लिए सरकार को सीधे दोषी करा दिया गया। ही।
जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने पंचायत की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार ने जब तक किसानों का अहित किया है। किसानों ने परिवर्तन का बिगुल फूंका है। किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। सरकार उनकी बात सुनने के बजाय इधर-उधर का तर्क दे रही है। सरकार की यह नीति किसानों के लिए हितकारी नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा ने कहाकि सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले ले रही है। इस सरकार की साजिश है कि वह किसी तरह से किसानों की जमीन अपनी पूंजीपति साथियों को दें। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहाकि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। जिसके चलते आज देश का किसान सड़कों पर है। उन्होंने दिल्ली प्रदर्शन के दौरान शहीद डेढ़ सौ किसानों की मौत का दोषी सरकार को बताया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद ने कहा कि इस सरकार में युवाओं के साथ भी सरकार ने छल किया है। आज का युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस दौरान अनिल कुमार पांडेय, जितेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश सत्यार्थी, लव कुशवाहा, अमन तिवारी, राजकुमार, जयचंद्र तिवारी, भारत गौतम, लीलावती, राजरानी, रामाधार, आबिदा बेगम आदि मौजूद रहे।