नाले से कृषि बीज गोदाम तक पहुंचने में दिक्कत
संसू, पश्चिमशरीरा, कौशांबी : विकास खंड सरसवां परिसर में किसानों की सुविधा के लिए राजकीय कृषि बीज गोदाम बनाया गया है। गोदाम के सामने एक कच्चा नाला है।
संसू, पश्चिमशरीरा, कौशांबी : विकास खंड सरसवां परिसर में किसानों की सुविधा के लिए राजकीय कृषि बीज गोदाम बनाया गया है। गोदाम के सामने एक कच्चा नाला है। इससे किसानों को बीज गोदाम तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग किसानों ने जिला कृषि अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से की थी। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।
किसानों की सुविधा के लिए जनपद के सभी विकास खंडों में राजकीय कृषि बीज गोदाम बनाए गए हैं। विकास खंड सरसवां परिसर में बनाए गए गोदाम के सामने कच्चा नाला है। इससे किसानों को बीज गोदाम तक पहुंचने में परेशानी होती है। सरसवां से बृजभूषण, शिवकुमार व घनश्याम का कहना है कि नाले में पुलिया बनाने की मांग किसानों ने पूर्व में जिला कृषि अधिकारी अभयराज ¨सह व सरसवां बीडीओ से की थी। इसके बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।