माघी पूíणमा पर भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी
माघ मास में सूर्योदय होते ही जो स्नान करता है। स्वस्थ रहता है और उसके सभी पाप धुल जाते है
माघ मास में सूर्योदय होते ही जो स्नान करता है। स्वस्थ रहता है और उसके सभी पाप धुल जाते हैं। इसी मान्यता के तहत सैकड़ों भक्तों ने पूरे माह गंगा स्नान किया, लेकिन माघी पूíणमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए कड़ा के कुबरी घाट समेत जिले के अन्य घाटों पर भोर से ही स्नान करने वालों की खासी भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर सुख- समृद्धि की कामना की।
माघी पूíणमा पर रविवार की भोर से कड़ा के कुबरी घाट, शहजादपुर, अकबरपुर, पलहाना, फतेहपुर, संदीपन गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू किया। शाम चार बजे तक भक्तों ने गंगा स्नान के साथ दान पुण्य किया। 51 वी शक्ति पीठ मां शीतला के पूजन के लिए जनपद और गैरजनपद के लोग पहुंचे। सुबह ठंड होने के बावजूद पूíणमा पर गंगा स्नान के लिए भक्तों को आस्था कम नहीं हुई। जिले के आधा दर्जन गंगा घाटों पर 20 हजार से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा घाटों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़कों पर लगा जाम
संसू, सिराथू : पर्व पर कड़ा घाट जाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के वाहन निकले। श्रद्धालु ट्रैक्टर, दोपहिया, चारपहिया वाहन और पैदल यात्रा कर गंगा घाट पहुंचे। वाहनों की अधिक संख्या होने से सड़कों पर भीड़ रही। इसके चलते कई जगह जाम भी लगा। सिराथू रेलवे फाटक और कड़ा में लगे जाम की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।