रंजिशन दंपती पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज एक पक्ष ने धारदार हथियार
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज एक पक्ष ने धारदार हथियार से नीरज कुमार और उनकी पत्नी सुनीता पर जानलेवा हमला किया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के दशरथपुर बिसारा निवासी नीरज कुमार का उसके पड़ोसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव है। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी सुनीता और पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने डंडे से सुनीता को पीटा। जानकारी होने पर नीरज भी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और माहौल शांत कराया। मारपीट में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर लेने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।