Move to Jagran APP

सिलेंडर के लीकेज पाइप से आग, दंपती झुलसे

सिलेंडर के लीकेज पाइप से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई। बचाने में पति के

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:13 AM (IST)
सिलेंडर के लीकेज पाइप से आग, दंपती झुलसे
सिलेंडर के लीकेज पाइप से आग, दंपती झुलसे

सिलेंडर के लीकेज पाइप से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर महिला झुलस गई। बचाने में पति के हाथ भी झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर है।

loksabha election banner

पइंसा थाना क्षेत्र के कुंड्रावी निवासी सुंदरलाल खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी माया देवी शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर में रसोई गैस चूल्हा पर खाना बना रही थीं। सुंदर लाल के मुताबिक, सिलेंडर का पाइप लीकेज होने के कारण माचिस जलाते ही आग पकड़ लिया। इसकी चपेट में आकर माया देवी के कपड़े जलने लगे। चीखें सुनकर पति सुंदरलाल भी रसोई में पहुंचे। पत्नी को लपटों में घिरा देखकर होश उड़ गए। वह चादर आदि डालकर आग बुझाने लगे। इस बीच उनके दोनों हाथ भी झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.