जिले में फूटा कोरोना बम, 17 लोग संक्रमित
मंझनपुर जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां कोविड प्रोटोकाल का तनिक भी पालन नहीं हो रहा है।न सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी मास्क लगाते हैं और न ही बाजार में लोग मास्क लगाकर निकलते हैं। इसका नतीजा है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना बम फूट पड़ा। एक दिन में 17 लोग पाजिटिव हो गए। कोविड की तीसरी लहर में अब तक संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है।
जागरण संवाददाता,कौशांबी: मंझनपुर जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां कोविड प्रोटोकाल का तनिक भी पालन नहीं हो रहा है।न सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी मास्क लगाते हैं और न ही बाजार में लोग मास्क लगाकर निकलते हैं। इसका नतीजा है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में कोरोना बम फूट पड़ा। एक दिन में 17 लोग पाजिटिव हो गए। कोविड की तीसरी लहर में अब तक संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है।
शुक्रवार को जिले भर में कुल 2099 लोगों की कोविड जांच हुई, जिसमें से 17 लोग कोरोना पाजिटिव निकले। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. यश अग्रवाल का कहना है कि इसमें से सबसे ज्यादा 11 लोग मंझनपुर में पाए गए। दो कर्मचारी जिला अदालत के भी हैं। इसके अलावा सिराथू क्षेत्र में तीन, मूतरगंज में दो और चायल में एक लोग पाजिटिव हुए। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई।47 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि अन्य का किसी न किसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संक्रमण के तेजी से बढ़ने की वजह कोविड लक्षण युक्त व्यक्तियों द्वारा भी जांच न कराना है। ऐसे लोग मास्क लगाकर काम चला ले रहे हैं।
20403 लोगों को लगे टीके
जनपद में कुल 20403 लोगों को टीके लगे। इसमें से 6339 लोगों को पहली और 8048 लोगों को दूसरी डोज लगी।15 से 17 साल के 5797 किशोरों ने भी टीके लगवाए। आज भी बंद रहेगा जिला न्यायालय
दो कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने से जिला न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन के लिए 21 और 22 जनवरी को बंद कर दिया गया।लिहाजा, न्यायालय शनिवार को भी बंद रहेगा। सभी न्यायालयों के पेशकारों द्वारा इन तिथियों में नियत वादों में तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।