Move to Jagran APP

किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेसी

बेसहारा मवेशियों व मौसम की मार से किसान परेशान हैं। बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुकी फसलों को लेकर अब क्या करें। इसका उपाय उन्हें नहीं सूझ रहा है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने मदद का आश्वासन देने के साथ ही समस्याओं का मांग पत्र लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 10:53 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:11 AM (IST)
किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेसी
किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए कांग्रेसी

जासं, कौशांबी : बेसहारा मवेशियों व मौसम की मार से किसान परेशान हैं। बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुकी फसलों को लेकर अब क्या करें। इसका उपाय उन्हें नहीं सूझ रहा है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने मदद का आश्वासन देने के साथ ही समस्याओं का मांग पत्र लिया।

loksabha election banner

किसानों की समस्याओं को उजागर कर उसका समाधान कराने के लिए कांग्रेसियों ने अभियान चला रखा है। बेसहारा मवेशियों व ओलावृष्टि के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को पार्टी कार्यकर्ता आशीष मिश्र पप्पू, राजकुमार, नथन यादव, जयचंद्र, सुरेंद्र चौधरी, वेद पांडेय, बरसाती लाल, उमानाथ पाल, अमित ओझा, ललित, रीशू, कल्लू आदि कैलाशपुर, दिया उपरहार, बिदांव, भरसवां आदि गांवों के किसानों मिलकर उनका हाल जाना। किसान अरविंद, सुरेश, अमित आदि ने बताया कि इस बार फसल बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। किसानों ने फसल दिखाते हुए बताया कि इस खेत में हर साल से अच्छी फसल थी, लेकिन अब कुछ नहीं होगा। एक-एक कर किसान अपना हाल उनको बता रहे थे। जिला महासचिव आशीष मिश्र ने कहा कि उनकी मदद के लिए ही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके पास आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने किसानों का मांगपत्र लेकर मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.