बाल दिवस पर बच्चों ने की खरीदारी
कसेंदा स्थित एसपी कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने खरीदारी की साथ ही खेलकूद व गीत संगीत की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि जवाहर लाल नेहरु राष्ट्र कि प्रगति के लिए इतने मुखर थे की उन्होंने हमेशा देश के बच्चों और युवाओं के प्रगति कि परिकल्पना की।
कसेंदा : कसेंदा स्थित एसपी कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने खरीदारी की साथ ही खेलकूद व गीत संगीत की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तलत अजीम ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि जवाहर लाल नेहरु राष्ट्र कि प्रगति के लिए इतने मुखर थे की उन्होंने हमेशा देश के बच्चों और युवाओं के प्रगति कि परिकल्पना की।
उन्होंने देश के बच्चों के भविष्य लिए आजादी के वक्त ही सोंच लिया था कि क्या करना है। आइआइटी, एम्स, इसरो, एचएएल, भेल और ना जाने कितनी संस्थाओं का गठन भी किया। मदूकी गांव स्थित जय मां दुर्गे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के छात्रों विद्यालय परिसर को पहले सजाय और फिर विभिन्न दुकाने लगाई। जिसमें उनके साथ ही अभिभावकों ने भी खरीदारी की। नंदीवाणी पब्लिक स्कूल भरवारी और वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाल दिवस के दौरान विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने मिक्की माउस, म्यूजिम चेयर, म्यूजिक बाल आदि का लुफ्त उठाया।
कांग्रेसियों ने धूमधाम के साथ मनाया बाल दिवस
जासं, कौशांबी : कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंझनपुर के जेएम पब्लिक स्कूल परिसर में छात्रों के बीच मनाई। मुख्य अतिथि रहे पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को दिशा देकर वर्तमान के भारत देश की नींव रखी। इस दौरान शाहिद सिद्दीकी, देवेश श्रीवास्तव, कौशलेश द्विवेदी, शशि प्रताप त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, आशीष कुमार मिश्रा, भरत गौतम, फैसल अली, मो. शफीक, रिजवान व विद्यालय के प्रिसिपल विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।