Move to Jagran APP

मछलियों का शिकार किया तो दर्ज होगा मुकदमा

मछलियों का शिकार करने वालों के लिए बुरी खबर है। जुलाई तक मछलियां प्रजनन करती हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:04 AM (IST)
मछलियों का शिकार किया तो दर्ज होगा मुकदमा
मछलियों का शिकार किया तो दर्ज होगा मुकदमा

मछलियों का शिकार करने वालों के लिए बुरी खबर है। जुलाई तक मछलियां प्रजनन करती हैं। इस दौरान इनके शिकार को प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई नदी, तालाब व नहर आदि स्थानों पर इनका शिकार करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन ने 31 जुलाई तक मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी तहसीलों, थाना व मत्स्य विभाग को शिकार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प, कतला, रोहू, नैन, करौंच व विदेशी कार्प, ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प, कामन कार्प मछलियां प्रजनन करती हैं। इन मछलियों के संवर्धन व संरक्षण के लिए जुलाई माह में मछलियों का शिकार प्रतिबंधित रहता है। एडीएम मनोज कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस अवधि में मछलियों का शिकार, बिक्री व आयात करता हुआ पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही न की जाए। मत्स्य निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसको लेकर लोगों को सचेत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.