Move to Jagran APP

आशनाई में तो नहीं हुए भाई-बहन के कत्ल

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र बक्सी का पूरा गांव में भाई व बहन के कत्ल की उलझी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं आशनाई के चलते तो दोनों का कत्ल नहीं किया गया। हालांकि पुलिस अफसरों की भी निगाह एक युवक पर तिरछी है। जांच में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:40 PM (IST)
आशनाई में तो नहीं हुए भाई-बहन के कत्ल
आशनाई में तो नहीं हुए भाई-बहन के कत्ल

जासं, कौशांबी : पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र बक्सी का पूरा गांव में भाई व बहन के कत्ल की उलझी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं आशनाई के चलते तो दोनों का कत्ल नहीं किया गया। हालांकि पुलिस अफसरों की भी निगाह एक युवक पर तिरछी है। जांच में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

बक्सी का पूरा निवासी गप्पू की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी सतरोनी देवी बेटे राजेंद्र उर्फ बउवा और शीला के साथ घर पर रहती थी। बड़ी बेटी सुनीता की शादी इलाके के ही बरौली गांव में हो चुकी है। बुधवार को सतरोनी देवी अपनी बेटी की ससुराल गई हुई थी। घर पर रहे राजेंद्र व शीला की घर के भीतर गोली मारकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। सुबह जानकारी होने पर डीआइजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसपी अभिनंदन, एएसपी अशोक कुमार व सीओ मंझनपुर एसएन पाठक मौके पर पहुंचे। मृतकों की मां सतरोनी देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन जिन्हें आरोपित बनाया गया था, उनसे सतरोनी देवी का अलग-अलग मामलों में रंजिश है। ऐसी परिस्थिति में पुलिस अफसर हत्या के पीछे नामजद आरोपितों की भूमिका हजम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मामले की तहकीकात कर रहे सीओ मंझनपुर एसएन पाठक ने कई बिंदुओं पर जांच की तो गांव के ही एक युवक की भूमिका संदिग्ध नजर आई। युवक के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाकर घटना के समय के लोकेशन को ट्रेस किया गया। वहीं शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों में इस बात की भी चर्चा रही कि मृतका शीला का गांव के ही एक युवक से संबंध थे। बहन की शादी के बाद उसके देवर का घर अक्सर आना-जाना बना रहता था। यह बात युवक को नागवार गुजरती थी। इसे लेकर शीला से युवक का कई बार झगड़ा भी हुआ। लोकलाज के भय से मृतका की मां ने युवक व उसके परिवार वालों को आगाह किया था कि अब वह शीला से नहीं मिलेगा। इसके बावजूद वह शीला से मिलने का कई बार प्रयास करता रहा। पुलिस अफसरों ने फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है, लेकिन इस बात का दंभ जरूर भर रहे हैं कि हत्या की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.