भाजपा नेता ने विधवा का बनाया अश्लील वीडियो, वीडियो वायरल करने की धमकी से सहमी महिला, एसपी से शिकायत
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। इसके बाद परेशान महिला ने पहले स्थानीय पुलिस और अब एसपी को तहरीर देकर मदद मांगी है। एसपी ने इंस्पेक्टर चरवा को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। इसके बाद परेशान महिला ने पहले स्थानीय पुलिस और अब एसपी को तहरीर देकर मदद मांगी है। एसपी ने इंस्पेक्टर चरवा को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
नगर पंचायत क्षेत्र की एक महिला की शादी प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना इलाके के एक गांव में हुई थी। पति की मौत के बाद महिला अपने मायके चरवा नगर पंचायत में अपनी दो बेटियों के साथ रहने लगी। महिला के अनुसार उसका पड़ोसी युवक उसपर बुरी नजर रखता है। उसने चोरी छिपे महिला का वीडियो बना लिया। उस वीडियो को उसने अपने साथी भाजपा नेता को दे दिया। महिला के अनुसार अब भाजपा नेता उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। भाजपा नेता ने महिला का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। वह रास्ते में उसकी फोटो और वीडियो बनाने लगता है। महिला ने भाजपा नेता और उसके साथी की शिकायत थाने में की थी। पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने इंस्पेक्टर चरवा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म भया गर्भपात
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराते हुए शादी से इन्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।
पश्चिम शरीरा इलाके की युवती ने बताया कि दो साल पहले इलाके के ही कायमपुर गांव के विपिन कुमार ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। तब वह नाबालिग थी। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देते हुए युवक ने उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हुई। जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो विपिन ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत थाने के अलावा उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया।