भाजपा ने नौकरी के नाम पर युवाओं को दिया धोखा
भाजपा की नीतियों से प्रदेश के युवाओं के भविष्य को भारी झटका लगा है। चुनाव के दौरान युवकों को पहले सपने दिखाया और सफल होने पर इन सपनों को तोड़ दिया। आज प्रदेश का युवक खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार बनने के बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झूठा माहौल बनाया जा रहा है।
कौशांबी : भाजपा की नीतियों से प्रदेश के युवाओं के भविष्य को भारी झटका लगा है। चुनाव के दौरान युवकों को पहले सपने दिखाया और सफल होने पर इन सपनों को तोड़ दिया। आज प्रदेश का युवक खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार बनने के बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झूठा माहौल बनाया जा रहा है।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने उक्त बातें कड़ा ब्लाक के कल्याणपुर गांव में आयोजित नौकरी संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर देश के लोगों से झूठ बोलने और उनको गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो बड़े बड़े दावे सरकार कर रही है। वह उनका साक्ष्य जनता के सामने रखने में सफल नहीं होगी। नौकरी व लोगों को हर तरह की राहत देने के वादे के साथ सरकार आई थी, लेकिन आज युवा बेरोजगार है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहाकि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से किसान, व्यापारी और महिलाओं को भी भारी परेशानी हुई है। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अशीष कुमार पप्पू मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी, शशिकांत पांडेय, राजकुमार यादव, फूलचंद पासी, नरेंद्र सिंह, बबलू पांडेय, अभिषेक शुक्ला, अंकित पांडेय, उत्तम सिंह, गौरव मिश्रा, बबलू गुप्ता, महेंद्र मिश्रा, गुड्डू, विपिन मिश्रा, हरकेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। .. यानि इंसान को इंसान बनाया जाए
कौशांबी : चायल तहसील के जवई गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे से कवि सम्मेलन शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान कवियों ने अपने मोहक नगमों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। पूरे समय श्रोता रह रहकर तालियां बजाते वह मुस्कुराते रहे। कवियों की एक एक लाइन का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
जिसके दिल में अल्लाह व धड़कनों में राम होते हैं..। यानि इंसान को इंसान बनाया जाए.. आदि लाइनें चायल के जवई गांव में कवि सम्मेलन के दौरान युवा कवियों ने कही। अभिनव जन सेवा संस्थान के सहयोग से रविवार को कवि धीरेंद्र सिंह नागा के नेतृत्व में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान डा. अशोक अग्रहरि और अध्यक्षता कर रहे ओज कवि अली इलियास, श्रृंगार कवि आलोक सिंह बाबा, आशीष कविगुरु, शिव नरेश भारती, राजेश यादव, आशा लता यादव आदि ने मनोरंजक कविताओं की झड़ी लगा दी। कवियों की प्रस्तुति इतनी मोहक रही कि श्रोता तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते रहे। संस्था के सचिव आशीष कवि गुरु ने बताया कि कार्यक्रम में सभी युवा कवि शामिल हुए। उनके उत्साह व कविता पढ़ने के तरीके ने लोगों को बांधे रखा। बताया कि संस्था की ओर से जल्द ही गंगा व यमुना के तराई क्षेत्रों के इस प्रकार के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।