बार एसोसिएशन चुनाव : देवशरण अध्यक्ष व राजेंद्र बने महामंत्री
बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को संपन्न हुई। मतगणना के बाद देवशरण त्रिपाठी को अध्यक्ष व राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को महामंत्री चुना गया। विभिन्न पदों के लिए 22 दावेदारों के बीच चुनाव हुआ था। जिसमें कुल 422 के सापेक्ष 382 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता रहे प्रत्याशियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदान हुआ था। जिसमें कई पदों के लिए 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद था।
जासं, कौशांबी : बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को संपन्न हुई। मतगणना के बाद देवशरण त्रिपाठी को अध्यक्ष व राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को महामंत्री चुना गया। विभिन्न पदों के लिए 22 दावेदारों के बीच चुनाव हुआ था। जिसमें कुल 422 के सापेक्ष 382 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता रहे प्रत्याशियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदान हुआ था। जिसमें कई पदों के लिए 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद था।
शनिवार को चुनाव अधिकारी आइएन पांडेय के नेतृत्व में सुबह दस बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। सर्प प्रथम अध्यक्ष पद की गणना हुई। जिसमें देवशरण त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनुदेव त्रिपाठी को 17 मतों से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद के लिए राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी विजयी रहे। उन्होंने निकटतम प्रत्याशी केके यादव को 16 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में शिव प्रसाद द्विवेदी ने मान सिंह को 62 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए माधव श्याम निर्वाचित घोषित किए गए। दस वर्ष से नीचे दो उपाध्यक्ष चुने जाने से अनिल कुमार द्विवेदी और धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक पद के लिए कौशलेश द्विवेदी व ममता कश्यप विजेता रही। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए राजेश शुक्ला को निर्वाचित घोषित किया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ल, सदस्य पारस नाथ ओझा, सत्यनारायण यादव, दिलीप पांडेय, राजाराम मौर्य, मोहम्मद साबिर ने सभी विजयी प्रत्याशियों को उनकी जीत की शुभकामनाएं दी साथ ही चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आनंद शुक्ला, रमेश त्रिपाठी, सुनील कुमार, रतीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेसियों ने दी बधाई
उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे अधिवक्ता कौशलेश द्विवेदी कांग्रेस के जिला महासचिव भी हैं। उपाध्यक्ष पद पर उनकी जीत को लेकर कांग्रेस नेता तलत अजीम, हरीश मिश्र, राजेंद्र द्विवेदी व देवेंद्र श्रीवास्तव ने बधाई दी है।