देश को धर्म के नाम बांट रहीं देश विरोधी ताकतें
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश के संविधान को मजबूती प्रदान की है जिससे देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है। आज देश विरोधी ताकतें देश को धर्म और प्रांतों के नाम पर तोड़ने पर लगी हैं। ऐसे में आज वह समय आ गया है कि हम सब को एक बार फिर देश को मजबूत करना होगा। उक्त बातें कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
जासं, कौशांबी : कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश के संविधान को मजबूती प्रदान की है जिससे देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है। आज देश विरोधी ताकतें देश को धर्म और प्रांतों के नाम पर तोड़ने पर लगी हैं। ऐसे में आज वह समय आ गया है कि हम सब को एक बार फिर देश को मजबूत करना होगा। उक्त बातें कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव तक पहुंचकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस बहुत ही मजबूत है लेकिन उसको एक सूत्र में पिरोना जरूरी है। पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का वचन देता हूं। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राम संजीवन निर्मल, रजनीश पांडे, फैसल अली, सरदार हुसैन, तलत अजीम, अली अहमद, गिरीश पासी, जितेंद्र शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, हंजला उस्मानी, वेद प्रकाश पाण्डेय, फूलचंद्र पासी, सतेंद्र, शमीम आलम, अतुल योगी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र त्रिपाठी ने किया।