सास-ननद से आजिज महिला ने पुलिस से की शिकायत
चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सास और ननद आजिज महिला ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे मारने पीटने की धमकी देती हैं। पीड़ित महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चायल : चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव में सास और ननद आजिज महिला ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे मारने पीटने की धमकी देती हैं। पीड़ित महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिल्ला शहबाजी गांव निवासी प्रतिज्ञा देवी पत्नी नरेश कुमार गौतम का कहना है कि उसका पति महाराष्ट्र के पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर के छत पर छप्पर डाल कर रहती है। आरोप है कि उसकी सास और ननद छत पर आकर पानी भर देती हैं। उसने छत पर धान सूखने के लिए फैला रखा है। आरोप है कि दोनों गीले कपड़े डालकर उसके धान को गीला कर देती हैं। महिला के विरोध करने पर वह उसके साथ अभद्रता कर मारने पीटने की धमकी देती हैं। सास और ननद से अजीज महिला ने सोमवार को थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आंवले के वृक्ष का महिलाओं ने किया पूजन संसू, अजुहा : कार्तिक माह के दूसरे पक्ष की नवमी को महिलाओं ने अपने स्वजन के साथ आंवला के वृक्षों की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की। साथ ही विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर वृक्ष के नीचे भोजन ग्रहण किया।
मान्यता के अनुसार कार्तिक माह के दूसरे पक्ष की नवमी को आंवला के वृक्ष की पूजा करने से सभी कामना पूरी होती है। इसके मद्देनजर सोमवार को महिलाओं ने जनपद की प्रमुख बाजारों व ग्रामीण क्षेत्र में पूजन-अर्चना की। आचार्य शिव अभिलाष शुल्क ने बताया इस दिन आंवले की पूजा करने का विधान है। अक्षय नवमी के दिन सबसे पहले माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन किया था। इस दिन पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है।
-----