95.49 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
कोराना वायरस से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए सोमवार को जनपद की सभी अस्पतालों में सत्र का आयोजन किया गया। इस अभियान में छूटे हुए 1050 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 553 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। प्रथम चरण में कुल 5322 कर्मियों के टीकाकरण लगाना था। 4816 कर्मियों को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 95.49 फीसद है।
जासं, कौशांबी : कोराना वायरस से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए सोमवार को जनपद की सभी अस्पतालों में सत्र का आयोजन किया गया। इस अभियान में छूटे हुए 1050 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 553 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। प्रथम चरण में कुल 5322 कर्मियों के टीकाकरण लगाना था। 4816 कर्मियों को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 95.49 फीसद है।
सोमवार की सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में कोविड-19 का वैक्सीनेशन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. एस अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में चलाए गए अभियान में छूटे हुए 1050 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण के लिए
जिला अस्पताल सीएचसी कड़ा, सीएचसी आलमचंद्र, पीएचसी मंझनपुर, पीएचसी चायल, पीएचसी नेवादा, पीएचसी कौशांबी व मूरतगंज में कैंप का आयोजन किया गया। छूटे हुए कर्मियों में 553 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। प्रथम चरण में कुल स्वास्थ्य 5322 कर्मियों के टीकाकरण लगाना था। आयोजित किए गए टीकाकरण सत्रों में 4816 कर्मियों को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष 95.49 फीसद है। इसके अलावा 362 स्वास्थ्य कर्मियों को कर्मियों को दूसरी डोज देनी देनी थी। इसके सापेक्ष 353 कर्मियों का टीकाकरण किया गया है। 18 को रेल का पहिया रोकेगा भाकियू
संसू, कसेंदा : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चायल तहसील में प्रदर्शन कर कृषि संशोधन बिल का विरोध किया। उन्होंने समस्याओं को लेकर सरकार के रवैया का विरोध करते हुए 18 को भरवारी रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर रेल का पहिया रोकने की योजना बनाई।
धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान नेता व तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि किसान बिल को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। इसके बाद भी सरकार किसानों के हित को अनदेखा कर रही है। अब किसान इसको लेकर विरोध करते हुए रेल का पहिया रोकेगा। कहा कि दोआबा का किसान गुरुवार को भरवरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सरकार के कृषि बिल का विरोध करेंगा। इसके साथ ही वह रेल का पहिया रोकर विरोध भी दर्ज कराएंगा। इस दौरान बिट्टन देवी, रामप्रसाद, मानसिंह पटेल, मोहम्मद शाहिद, राम लौटन, राम बहादुर, विजय सिंह, गीता देवी, ननकू लाल, रामसिंह, नत्थूलाल समेत तमाम क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।