चरागाह की 60 बीघा जमीन पर कब्जा, चरागाह बनाने की मांग
नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर छह बालाजी नगर में 82 बीघे जमीन भू-अभिलेख में चरागाह के नाम दर्ज है। जबकि वर्तमान समय में लगभग 20 बीघा जमीन खाली है। 60 बीघे भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। राजस्व विभाग की टीम ने कई बार जांच पड़ताल की बात कही लेकिन अब तक कब्जा बरकरार है। इससे खाली नहीं कराया जा सका। सभासद ने भी इस भूमि पर चारागाह बनाए जाने की बात कही है।
भरवारी : नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर छह बालाजी नगर में 82 बीघे जमीन भू-अभिलेख में चरागाह के नाम दर्ज है। जबकि वर्तमान समय में लगभग 20 बीघा जमीन खाली है। 60 बीघे भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। राजस्व विभाग की टीम ने कई बार जांच पड़ताल की बात कही, लेकिन अब तक कब्जा बरकरार है। इससे खाली नहीं कराया जा सका। सभासद ने भी इस भूमि पर चारागाह बनाए जाने की बात कही है।
बालाजी नगर में चारागाह के नाम पर भूमि छोड़ी गई थी। नगर पालिका इस भूमि का उपयोग नहीं कर पा रही है। बेसहारा मवेशियों के लिए गोसंरक्षण केंद्र के साथ ही इस भूमि पर चारा तैयार किया जा सकता है, लेकिन भूमि के अवैध कब्जा होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 82 बीघे भूमि में से करीब दो बीघे में प्राथमिक विद्यालय और 18 बीघे के करीब भूमि खाली पड़ी है। शेष 60 बीघे भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ स्थान पर घर तो कहीं पर बागवानी की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने एक बार शिकायत की थी। इस पर राजस्व विभाग ने भूमि को कब्जामुक्त किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो सका। सभासद सुधीर कुमार, मनीष व पवन ने नगर पालिका प्रशासन से उक्त चारागाह की भूमि को खाली कराकर गोशाला बनाने की मांग की है।
इस संबंध में चायल एसडीएम ज्योति मौर्या का कहना है कि नगर पालिका परिषद भरवारी में स्थित चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।