Move to Jagran APP

नगर पालिका सिराथू में शामिल होंगे 42 गांव

कौशांबी नगर पंचायत सिराथू को पालिका परिषद बनाने की कवायद तेज हो गई है। सिराथू के वि

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:06 AM (IST)
नगर पालिका सिराथू में शामिल होंगे 42 गांव
नगर पालिका सिराथू में शामिल होंगे 42 गांव

कौशांबी : नगर पंचायत सिराथू को पालिका परिषद बनाने की कवायद तेज हो गई है। सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने चार माह पूर्व डिप्टी सीएम केशव मौर्य से सिराथू को नगर पालिका परिषद बनाने की मांग की थी। अब विधायक की पहल रंग ला रही है। शासन ने नगर पंचायत को पालिका परिषद बनाने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है, जिसके आधार पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सिराथू कस्बे व उसके पास के गांवों का सर्वे कराकर अभिलेख तैयार करा रहे हैं। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद सिराथू कस्बे के साथ 42 गांवों का समुचित विकास होगा।

loksabha election banner

जनपद की भरवारी व दारानगर कड़ा धाम को नगरपालिका का दर्जा दे दिया गया है। अब सिराथू को नगर पालिका का दर्जा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे कस्बे के साथ क्षेत्र के 42 गांवों का भी समुचित विकास हो। इसके मद्देनजर सिराथू विधायक शीतला पटेल ने सिराथू को नगर पालिका परिषद बनाने की कवायद शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस बावत वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी, जिसके आधार पर शासन ने सिराथू को नगर पालिका बनाने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सिराथू को नगर पालिका बनाने के लिए अभिलेख तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सिराथू को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद वहां जोड़े गए सभी गांवों का समुचित विकास होगा।

--------

यह गांव हो सकते हैं शामिल :

गांव मतदाता

1- नगर पंचायत सिराथू 14423

2 गरई। 2339

3 रामपुर धमावा 6200

4 चक सैनी। 1005

5 मोचारा खास। 752

6 चकमोचारा सदर जहा 358

7 चक दादरी बाढ फरोसा 247

8 चक मनिकपुर सैदराजे 1009

9 मानिकपुर र•ाजोपुर। 702

10 कूरा मुरीदनपुर 1502

11 डोडापुर 602

12 चक नूरपुर कूरा मुरीदन 262

13 मधवा मई। 1944

14 नगिया मई। 2355

15 थुलगुला 2001

16 कमंगलपुर 1141

17 मलाक निदूरा 905

18 त्रिलोक पुर 1365

19 डोरमा 1437

20 निदूरा 2382

21लुकिया 888

22 नरसिह पुर कछुवा 1760

23 मीठेपुर सायरा 5406

24 शमसाबाद। 3368

25 डैचापर 584

26करनपुर सौरई। 1191

27 सौरई खुर्द 2017

28 भडेहरी। 3008

29 राघवपुर। 1736

30 रुपनारायन पुर गोरियो 2591

31 मटियरा 875

32 पहाड पुर कोदन 1112

33 कमासिन 996

34 गनपा 7115

35 केसारी 2889

36 कैमा 3464

37 रामसहाईपुर। 2703

38 चक ऐमापुर 82

39 मोहमदपुर अनेठा। 2988

40 तेरहरा। 1492

41 चक बिजुली पुर। 805

42 सैनी 4392


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.