40 परिवार को दिया घर के साथ हरियाली का संदेश
केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे रही है। जिन परिवार के लोगों के पास अपना घर नहीं है। उन्हें योजना से पक्की छत मुहैया कराई जा रही है।
राधिका कपूर, लुधियाना
भगवान बुद्ध की अनमोल प्रतिमा इन दिनों लुधियानवियों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रतिमा की कीमत नौ लाख रुपये है। चलते-फिरते जिसकी भी भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा पर नजर पड़ती है, वह एक दम रुक जाता है और फिर उसके बारे में पूछता है।
पीएयू में चल रहे इंटेक्स एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है। चार सौ किलो वजन वाली यह प्रतिमा ब्रास से तैयार की गई हैं। छह महीने में 15 लोगों ने इसे तैयार किया गया है। बेहद बारीकी से इश पर काम किया गया है। इस प्रतिमा की लंबाई आठ फीट और चौड़ाई छह फीट है। दिल्ली से आर्का डिजाइन ने अपने स्टाल पर ब्रास से तैयार चीजें प्रदर्शित की हैं। इनमें नौ लाख के भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी शामिल है। स्टाल के सेल्स मैनेजर तवरेज आलम की मानें तो भगवान बुद्ध की प्रतिमा की डिमांड विदेश में भी है। ऑस्ट्रेलिया और सिगापुर में वह बुद्ध के दो पीस बेच चुके हैं। अब लुधियाना में यह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा पर थ्रीडी इफेक्ट्स के साथ लाइटिग भी की जा सकती है। प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते रहे लोग
एक्सपो में ब्रॉस से तैयार भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा को जो भी देखता था, वह उसके बारे में स्टाल के कर्मी से जानकारी जरूर लेता था। फिर अलग-अलग तरह के पॉज के साथ फोटो और सेल्फी जरूर लेता रहा। युवा ही नहीं बल्कि, बड़ों ने भी इस प्रतिमा के साथ फोटो ली। ब्रॉस से तैयार एक बार फिर ट्रेंड में
इन दिनों ब्रॉस से तैयार चीजें एक बार फिर से ट्रेंड में आ गई हैं। ब्रॉस की खासियत यह है कि जो सामान आज खरीदा है, वह दस साल तक वैसा ही दिखेगा। आर्का डिजाइन ने अपने स्टाल पर ब्रॉस की चीजों में डेकोरेशन का सामान, टेबल डेकोरेटिव पीस, फर्नीचर आदि प्रदर्शित किया है। तवरेज आलम ने बताया कि महंगी से महंगी चीजें खरीदने के लुधियानवी काफी शौकीन है, जिसे ध्यान रखकर ब्रॉस से तैयार चीजें वह शहर लेकर पहुंचे हैं।