उपडाकघर का ताला तोड़कर 2.57 लाख की चोरी
उप डाकघर भरवारी के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात संदूक में रखा कैशबाक्स उठा ले गए। खाली कैशबाक्स पोस्ट ऑफिस से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के बाद चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया।
भरवारी : उप डाकघर भरवारी के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मंगलवार की रात संदूक में रखा कैशबाक्स उठा ले गए। खाली कैशबाक्स पोस्ट ऑफिस से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन सिंह एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल के बाद चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया।
उप डाकघर भरवारी के कर्मचारी मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे कार्यालय बंदकर चले गए। बुधवार की सुबह सवा आठ बजे कर्मचारी जैसे ही पोस्ट आफिस पहुंचे तो वहां का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो दो लाख 56 हजार 950 रुपये से भरा कैशबाक्स गायब था। एक अन्य काउंटर व दूरी आलमारी का भी ताला टूटा था। इसमें जरूरी कागजात रखे थे। चोरों ने इसे नहीं छेड़ा। उप डाकपाल शशिकांत ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही एसपी अभिनंदन एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खोजबीन के दौरान खाली कैशबाक्स डाकघर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। एसपी ने जांच के बाद घटना के राजफाश के लिए थाने के साथ ही एसओजी टीम को सक्रिय कर दिया। उन्होंने जल्द ही घटना के पर्दाफाश की बात कही है।
----------
सीसीटीवी न होने से बेखौफ थे चोर
उप डाकघर भरवारी से ग्रामीण क्षेत्रों की 10 शाखाएं जुड़ी हैं। इनका संचालन न अन्य लेनदेन यहीं से होता है। ऐसे में नकदी व अन्य कार्य के लिए शाखाओं के कर्मचारी यहीं आते हैं। लेकिन यहां सीसीटीवी नहीं लगाया गया था। ऐसे में चोर बेखौफ होकर यहां आए और मनमाने तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस डाकघर के आसपास किसी दुकान या फिर घर में सीसीटीवी लगे होने की जुड़ी जानकारी जुटा रही है। यदि कोई सीसीटीवी मिला तो यह पुलिस के लिए बड़ा सुराग होगा।