1806 वादों का निस्तारण कर वसूले एक करोड़ 81 लाख
जनपद न्यायाधीश राम बरन सरोज की अध्यक्षता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायाधीशों ने 1806 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ 80 लाख 72 हजार 499 रुपये का अर्थदंड अन्य देय के रूप में वसूल किए जाने का निर्देश दिया।
कौशांबी : जनपद न्यायाधीश राम बरन सरोज की अध्यक्षता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायाधीशों ने 1806 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ 80 लाख 72 हजार 499 रुपये का अर्थदंड अन्य देय के रूप में वसूल किए जाने का निर्देश दिया।
जिला जज ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर लोक अदालत की शुरूआत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव विजय कुमार तृतीय ने बताया कि जनपद न्यायालय के न्यायाधीशों ने 522 वादों का निस्तारण किया। जिसमें राजस्व न्यायालयों ने 398 वाद का निस्तारण किया। बैंक ऋण वसूली से जुड़े 886 वादों को निस्तारण किया गया। जिसमें 85,25,231 रुपये टोकेन मनी के रूप में जमा कराया गया। प्रधान न्यायाधीश ने 22 वादों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कौशांबी ने 12 वादों का निस्तारण कर 45,76,000 रुपये का प्रतिकर प्रदान किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशांबी ने 304 वादों का निस्तारित करते हुए 72,800 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सात हजार 200 रुपये का अर्थदंड वसूला कर 48,50,978 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित निर्णय दिया। सिविल जज जूडि ने 37 हजार 290 रुपये का अर्थदंड वसूला। घर से भागी किशोरी को स्वजनों ने पकड़ा
कसेंदा : सरायअकिल थानाक्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार सुबह घर से निकली किशोरी को उसके स्वजनों ने तिल्हापुरमोड़ स्थित कॉलेज के पास प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवक को छोड़कर वह किशोरी को लेकर घर चले गए। साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। शुक्रवार सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताएं कहीं चली गई। स्वजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम को स्वजनों को किसी ने किशोरी को तिल्हापुर के एक कॉलेज के पास होने की जानकारी दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवक को छोड़कर वह किशोरी को घर लाए। पूछताछ के बाद इसकी तहरीर पुलिस को दी। अब पुलिस प्रेमी की तलाश में है।