177 शिक्षकों को मिला विद्यालय, सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता
मंझनपुर ब्लाक के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को दिव्यांग व महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया। उनको तत्काल की जिस विद्यालय में जाना है। इसकी स्लीप दी गई। साथ ही ऑनलाइन हुई इस प्रक्रिया में विद्यालय को लॉक कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
कौशांबी : मंझनपुर ब्लाक के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को दिव्यांग व महिला शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया गया। उनको तत्काल की जिस विद्यालय में जाना है। इसकी स्लीप दी गई। साथ ही ऑनलाइन हुई इस प्रक्रिया में विद्यालय को लॉक कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
विद्यालय आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवकों को आज देश के भविष्य की जिम्मेदारी मिल रही है। हमारा देश किस दिशा में जाएगा। यहां शिक्षकों पर निर्भर करता है। इसके बाद यू डायस एप के माध्यम से शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया। शिक्षक अपने नाम के क्रम में अधिकारियों के सामने आते रहे। यू डायस से विद्यालयों के नाम उनके सामने रखे गए। इसके बाद उन्होंने अपने पसंद के विद्यालय का चयन कर दिया। जिसे शिक्षक के नाम पर लॉक कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले दिन पांच महिला दिव्यांग, सात पुरुष दिव्यांग व 165 महिला शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन किया गया। सभी को शनिवार को विद्यालय में ज्वाइन करने का आदेश दिया जाएगा। इसके बाद सभी अपने विद्यालय में योगदान आख्या देंगे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर डॉ. अविनाश सिंह, अरविद पटेल, राजेश गुप्ता, मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।