स्वास्थ्य टीम को मिले कुष्ठ से पीड़ित 11 मरीज
जासं, कौशांबी : कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को खोज कर उनका इलाज कराने का अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी घर- घर पहुंचकर मरीजों की जांच कर रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अब तक कुल 11 मरीज मिले हैं।

शासन के निर्देश पर तैयार किए गए माइक्रोप्लान के तहत स्वास्थ्य विभाग 15 फरवरी से विशेष अभियान में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंच कर मरीजों की खोज करते हैं। साथ ही लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण व निदान की जानकारी भी देते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 15 फरवरी से अब तक कुल 1670 टीमें लगाई गई हैं। अभियान मैं अब तक कुल 11 मरीज मिले हैं। बुधवार को पीएचसी मंझनपुर के प्रभारी डॉ. अरूण पटेल ने टीम के साथ टिकरी गांव पहुंचकर मरीजों की खोज किया। इस दौरान चिकित्सक ने बताया कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है यदि समय पर इलाज कराया जाए तो इससे छुटकारा मिल सकता है। कुष्ठ रोगियों की खोज कर उन्हें चिकित्सा सुविधा भी दिलाई जा रही है। पिछले अभियान में मिले थे 42 मरीज
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया गया था। इस अभियान में 1670 टीमें लगाई गई थी। 15 दिन के अभियान में कुल 42 मरीज मिले। सभी का निश्शुल्क इलाज कराया गया। 16 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए। चार की हालत गंभीर बनी हुई है।