यातायात अभियान में 108 का ई-चालान
यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिले की विभिन्न सड़कों पर अभियान चलाकर 108 लोगों का ई-चालान किया। इसके साथ ही उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 31 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार 600 रुपये जमा कराए।
टेवां : यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिले की विभिन्न सड़कों पर अभियान चलाकर 108 लोगों का ई-चालान किया। इसके साथ ही उनसे 3200 रुपये का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 31 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन हजार 600 रुपये जमा कराए।
यातायात प्रभारी रविद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में संचालित वाहनों को लेकर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान मंझनपुर चौराहा, समदा चौराहा, ओसा चौराहा और पुलिस लाइन के सामने पुलिस ने वाहनों की चेकिग की। 108 वाहनों के दस्तावेजों में कुछ न कुछ कमी मिली। उनका ई-चालान किया गया। इसके साथ ही उनसे तीन हजार 200 जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा 31 लोगों के खिलाफ कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। सभी से तीन हजार 600 की वूसली की गई। बताया कि जिले की अन्य सड़कों पर भी यह अभियान आने वाले दिनों में चलाया जाएगा। ई-चालान का मिला प्रशिक्षण
पुलिस लाइन स्थित विश्राम गृह परिसर में शुक्रवार को जिले के सभी थानों के दो-दो दारोगाओं को ई-चालान करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उनको ई-चालान के दौरान किस प्रकार की सावधानी रखनी है। इसके बारे में जानकारी दी गई। अब तक ई-चालान में किस प्रकार की गड़बड़ियों हुई है। इनको भी दिखाया गया।
यातायात प्रभारी रविद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस समय सरकार ई-चालान को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है। हर थाने को अब ई-चालन के माध्यम से कार्रवाई करनी है। उन्होंने ई-चालन करने का तरीका सभी दारोगाओं को बताया। साथ ही कहा कि प्राय: प्रकाश में आया है कि कई जिलों में ई-चालान के दौरान बाइक में ट्रैक्टर का नंबर और ट्रैक्टर में सीट बेल्ट न लगाने आदि की कार्रवाई कर दी गई है। इस प्रकार की गलतियों पर अंकुश लगाया जाए। यह प्रशिक्षण का उद्देश्य है। उन्होंने सभी को ई-चालान को लेकर सभी को जानकारी दी।