Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाएं सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें अधिकार और कर्तव्य

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 03:42 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 03:42 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाएं सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाएं सम्मानित

जासं, कासगंज: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें अधिकार और कर्तव्य का बोध कराया गया।

prime article banner

गांव पहाड़पुर में कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय द्वारा लगाए गए एनएसएस शिविर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसोसिएट प्रोफेसर एवं महिला भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश वर्मा ने महिला थानाध्यक्ष नीतू यादव, डा. रिचा वर्मा, मोनिका, पूनम यादव, डा. रामू शर्मा, डा. अंजना वशिष्ठ को सम्मानित किया। कस्बा भरगैन के समीपवर्तीय गांव नगला मई में आयोजित कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह कविराम ने भरगैन के चिकित्साधिकारी डा. शिवा श्री तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कौशलेंद्र सिंह राघव, अवधेश कुमार सिंह, शीला भारती, सोनी चौधरी, ममता को भी सम्मानित किया गया। सिढ़पुरा के एसएन कालेज आफ हायर स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. रितु गुप्ता, डा. शैलजा दुबे, डा. कमला दीक्षित, डा. स्नेहलता चतुर्वेदी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डा. बीडी मिश्रा ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। सेवा भारती द्वारा गांव घिनौना में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। डा. पंकज वाष्र्णेय ने महिला दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला। सरोज देवी, गिरजा देवी, दौज कुमार, बेबी रानी, लक्ष्मी गोला, मुन्नी देवी, योगेश नायक मौजूद रहे। शहर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी को सम्मानित किया गया। सरोज बहन ने महिला दिवस पर विचार व्यक्त किए। अनुराधा पुंढीर, रेखा, ओमवती, लक्ष्मी मौजूद रही। सोरों नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, साड़ी, शाल भेंट की। ब्रज रानी महेरे, सरिता गुप्ता, शांतुना पाराशर मौजूद रहीं। प्रहलादपुर स्थित एनआर पब्लिक स्कूल में खेलकूद एवं निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं को प्रबंधक विवेक राजपूत ने सम्मानित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नगला बीच में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अपर जिला जज कृष्ण लीला यादव ने महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य बताए। विमल सिंह, मनीष कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन सत्येंद्र पाल सिंह वैश एडवोकेट ने किया। पटियाली में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर डीपीओ शीला भारती एवं रेखा शर्मा को मोहम्मद साहिद ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोरों के गांव कादरवाड़ी एवं भीलोर के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं छात्रा ज्ञान भारती को महिला समूह द्वारा सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.