Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को दी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि

कासंग जागरण टीम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 06:04 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 06:04 AM (IST)
पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को दी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को दी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि

कासंग, जागरण टीम : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर श्रद्धांजलि दी। कासगंज जिला कार्यालय पर उपस्थित ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

भाजपा के जिला कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ने उनके जीवनवृत पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने भी उन्हें देश का सच्चा राष्ट्र भक्त बताया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, रामगोविद महेरे, रामनिवास राजपूत, अनुरोध प्रताप सिंह, डा. खूब सिंह, शैलेंद्र यदुवंशी, केके सक्सेना, सर्वेश दुबे, श्यामू यादव, मौजूद रहे।

कस्बा गंजडुंडवारा में कैनाल रोड स्थित माडर्न कन्या जूनियर हाईस्कूल में सुलेख प्रतियोगिता हुई। इसमें सिमरन अनिष्का, राधा, दीक्षा उत्कर्ष विनय सचिन गोला, रामकुमार आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। अनिल राठौर, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार अजय कुमार शाक्य, कृतज्ञ, राजू सक्सेना, बबलू माथुर, प्रवेंद्र कुशवाह, ,तारिक महमूद मौजूद रहे।

कस्बा सिढ़पुरा में भाजपा मंडल कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी ने कहा दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत हैं। अजीत सिंह चौहान ,प्रवीण वर्मा, नितिन कुमार, योगेश सोलंकी, मिथुन गुप्ता, डा. हरीश चंद्र वशिष्ठ, राजवीर वर्मा, ऋषि बजाज, धर्मवीर शर्मा, बहोरन सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, भानु प्रताप सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धाजंलि दी।

कस्बा सोरों स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। नगर अध्यक्ष संजय दुबे, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, संपूर्णानंद भारद्वाज, कृष्णकांत वशिष्ठ, राहुल पाठक, विशाल पाठक, श्रीकांत तिवारी, अंकुर गुप्ता मौजूद रहे।

कस्बा बिलराम के निकटवर्ती गांव ढोलना में बूथ संख्या 195-96-97 पर तपस्या एवं त्याग की प्रतिमूर्ति दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया गया। पंचायत प्रकोष्ठ के सह संयोजक डा. बीडी राना मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.