ठिठुरन भरी सर्दी ने घटा दी कासगंज डिपो की आय
बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है। ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। पारा नीचे आ गया है तो ऐसे में लोग घरों से भी नहीं निकल रहे हैं। निगम की बसें खाली दौड़ रही हैं यात्री नहीं है। बीते एक सप्ताह में कासगंज डिपो की आय में बड़ी कमी आई है।
संवाद सहयोगी, कासगंज : बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है। ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। पारा नीचे आ गया है तो ऐसे में लोग घरों से भी नहीं निकल रहे हैं। निगम की बसें खाली दौड़ रही हैं, यात्री नहीं है। बीते एक सप्ताह में कासगंज डिपो की आय में बड़ी कमी आई है।
वैसे भी प्राय: सर्दी के दिनों में यात्रा करने वालों की संख्या कम ही हो जाती है और निगम की आय में भी गिरावट आती है, लेकिन इस बाद बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है। धूप नहीं निकल रही है। गलन और ठिठुरन भरी सर्दी है। इसका प्रभाव आम कारोबार के साथ-साथ निगम पर भी पड़ा है। ठंड में यात्रियों के न निकलने से कासगंज डिपो की आय में भी बड़ी कमी आ गई है। लगभग 40 फीसद प्रतिदिन की आय में कमी हुई है। निगम की बसें रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहती हैं और चालक परिचालक यात्रियों को पुकारते रहते हैं। यात्रियों के न मिलने के कारण बसों का संचालन भी कम हो गया है। आंकड़ों की नजर में
86 - बसें कासगंज डिपो के बेड़े मे
64 - निगम की बसें
22- अनुबंधित बसें
12 लाख रुपये सामन्य रूप से प्रतिदिन होने वाली आय
08 लाख रुपये इन दिनों हो रही आय सर्दी के कारण यात्री नहीं मिल रहे हैं। इन दिनों 40 फीसद आय में कमी आई है। ज्यों-ज्यों मौसम में सुधार होगा त्यों-त्यों आमदनी बढ़ जाएगी।
संजीव कुमार, एआरएम कासगंज डिपो।