चुनाव-रात भर दौड़ी टीमें, वाहनों से उतरवाए झंडे
आचार संहिता लागू होने के बाद चल रहा अभियान दीवारों से हटवाए पोस्टर वाहनों की हुई चेकिग
कासगंज, जागरण संवाददाता। आचार संहिता लागू होने के बाद जिले भर में राजनैतिक दलों के होíडंग्स बैनर के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। रविवार देर रात तक शहर से देहात की पगडंडियों तक टीमें दौड़ती रहीं। सोमवार सुबह भी अधिकारियों ने टीम के साथ अभियान चलाया। वाहनों की चेकिग की गई। पार्टी के झंडे लगाकर दौड़ते वाहनों से झंडे उतरवाने के साथ वाहन चेकिग की गई। वाहनों से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के बोर्ड भी हटवाए गए।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह तथा एसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में चले अभियान जिले भर में जारी रहे। रात भर शहर के बाजारों में नगर पालिका की टीम दौड़ती रही। पटियाली, मोहनपुरा में भी रात में पुलिस ने टीमों को दौड़ाकर पोस्टर हटवाए। दीवारों से पोस्टर फड़वाने के साथ जरूरी निर्देश दिए। सोमवार सुबह सीओ आईपी सिंह के नेतृत्व में वाहनों की चेकिग की गई। वाहनों पर लगे राजनैतिक दलों के झंडे पुलिस ने हटवाए। इस दौरान वाहन चालकों में खलबली मच गई। जिले से गुजरते हुए जिन वाहनों पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के नाम अंकित थे। उन वाहनों से उनके नाम हटवाए गए। वहीं वाहनों की चेकिग की गई। दोपहर में एसडीएम ललित कुमार भी आचार संहिता पालन कराने के लिए शहर में निकले। एसडीएम ने सड़कों पर लगे स्वागत द्वारों पर राजनैतिक दलों के नाम को ढकवाया। उन्होंने आदेश दिए कि कोई भी स्वागत द्वार राजनैतिक दल से रंगा नहीं दिखाई दे। सिढ़पुरा पुलिस ने दीवार लेखन पुतवाया। सहावर के साथ साथ अमांपुर, पटियाली, सोरों, गंजडुंडवारा में भी पंचायत एवं राजस्व टीम ने अभियान चलाया। कस्बा मोहनपुर में आचार संहिता लगते ही राजस्व टीम के लोग लेखपाल अंकुर और अनुपम ने देर रात तक होíडंग हटवाए।