Move to Jagran APP

कर्ज एवं गृहक्लेश से तंग दंपती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

कासगंज संवाद सहयोगी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिलावली में वृद्ध किसान दंपती के शव रविवार की सुबह आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 05:36 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 05:36 AM (IST)
कर्ज एवं गृहक्लेश से तंग दंपती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम
कर्ज एवं गृहक्लेश से तंग दंपती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम

कासगंज, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढिलावली में वृद्ध किसान दंपती के शव रविवार की सुबह आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले। इससे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दंपती ने कर्ज एवं गृहक्लेश से तंग होकर खुदकुशी की है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

loksabha election banner

ग्राम ढिलावली निवासी 60 वर्षीय मान सिंह एवं उसकी 55 वर्षीय पत्नी द्रोपा देवी के शव गांव में उन्हीं के खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटके मिले। जब यह खबर गांव और क्षेत्र में फैली तो सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को फंदे से उतरवाया। घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्वजनों एवं ग्रामीणें से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जाता है कि किसान पर कर्ज था। जिसको लेकर आए दिन घर में क्लेश बनी रहती थी। इसी कर्ज और गृहक्लेश के चलते दंपती ने खुदकुशी की है। परिवार में मृतक दंपती का पुत्र बलराम, पुत्रवधू रीना एवं तीन बच्चे रहते हैं। घटना के दिन बेटा बलराम दिल्ली था। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि रीना और उसके बच्चे घर में ही थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि कर्ज के चलते गृहक्लेश से तंग होकर वृद्ध दंपती ने खुदकुशी की है। मृतका द्रोपा देवी के भतीजे एटा के पिलुआ निवासी टीटू ने अपने बुआ-फूफा द्वारा खुदकुशी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है बेटे की मौत

मृतक मान सिंह के दो पुत्र थे। जिनमें बड़ा बेटा कन्हैयालाल एवं छोटा बलराम है। कन्हैया की आठ वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इस बात को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चाएं थी। ग्रामीणों का कहना था कि मान सिंह जन्म से रतौंध रोग से पीड़ित था। उसके बाद 18 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा बलराम कैंसर से पीड़ित था। उसके गाल की शल्य चिकित्सा हो चुकी है। इन तरह मान सिंह के जीवन में दुखों का हमेशा साथ रहा। बेटे के आपरेशन के लिए बेची थी जमीन

बेटे बलराम के मुंह में कैंसर था। इस बात को लेकर स्वजन को काफी चिता थी। एक वर्ष पूर्व कैंसर का आपरेशन कराया। इसमें हुए खर्च के लिए पिता ने एक बीघा जमीन बेची थी। इसी दौरान उसने गांव के लोगों एवं बैंक से केसीसी का ऋण ले रखा था। जो वह चुका नहीं पा रहा था। बैंक एवं कर्जा देने वालों का लगातार दबाव बन रहा था। घर में क्लेश हो रही थी। गांव ढिलावली में वृद्ध किसान दंपती ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती पर कर्जा था। प्रथम ²ष्टिया सामने आ रहा है कि कर्जे के कारण ही दंपती ने यह कदम उठाया है।

- बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.