Move to Jagran APP

मंदिरों में गूंजे घंटे और शंख, खूब जगमगाए दीप

सोरों संवाद सूत्र दीपावली का त्योहार को तो कुछ दिनों बाद है किंतु सोरों में गुरुवार को ही दीपोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 05:06 AM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 05:06 AM (IST)
मंदिरों में गूंजे घंटे और शंख, खूब जगमगाए दीप
मंदिरों में गूंजे घंटे और शंख, खूब जगमगाए दीप

सोरों, संवाद सूत्र : दीपावली का त्योहार को तो कुछ दिनों बाद है किंतु, सोरों में गुरुवार को ही दीपोत्सव मनाया गया। अवसर था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने का। तीन दशक से चल रही मांग के पूरा होने की खुशी में कस्बावासी फूले नहीं समाए। वराह भगवान की जय-जयकार होने लगी। मिठाई बांटी गई। मंदिरों में सजावट शुरू करा दी गई। शाम होते ही मंदिर और घाट अलौकिक नजर आने लगे। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की सजावट की गई। शंखनाद हुए। कस्बे में आतिशबाजी हुई। दोपहर से शुरू हुआ लोगों के खुशी व्यक्त करने का क्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी खुश नजर आए।

loksabha election banner

सोरों को तीर्थस्थल घोषित करने का मुख्यमंत्री का ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, कस्बा में हर ओर उल्लास छा गया। आंदोलन से जुड़े लोगों को बधाइयां दी जाने लगीं। मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। कुछ ही देर में मिठार्ई बंटने की होड़ लग गई। पटाखे चलाए गए।

उधर, मंदिरों और घाटों पर भी अलग दृश्य बन गया। वराह भगवान की जय-जयकार के बीच सजावट और शाम को विशेष आरती की तैयारी होने लगी। शाम ढलते ही लोग मंदिरों पर पहुंचने लगे। मंदिरों को खासतौर पर सजाया गया। दीपों की कतार जगमग कर रही थीं। हरिपदी गंगा के घाटों पर भी लोगों ने दीप एवं मोमबत्ती से रोशनी की। मंदिरों में घंटे और शंख गूंजने लगे। भगवान वराह और गंगा मैया की जय-जयकार से वातावरण गूंजा। गंगा मैया की आरती उतारी गई। तीर्थ स्थल घोषित होने पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.