हवन यज्ञ में सैंकड़ों ने दी आहूति
हवन-यज्ञ में आहूति देकर भक्तों ने विश्व के कल्याण की कामना की। यज्ञ के बाद मां काली की पूजा अर्चना की।
गंजडुंडवारा, संवाद सूत्र। कस्बा के रेलवे रोड पंचायती बाग स्थित काली मंदिर पर नौ कुंडीय यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हवन-यज्ञ में आहूति देकर भक्तों ने विश्व के कल्याण की कामना की। यज्ञ के बाद मां काली की पूजा अर्चना की।
नवरात्र पर्व पर काली मंदिर पर चल रहे नौ कुंडीय यज्ञ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वेद मंत्रों के साथ माता के भक्त यज्ञ में आहूति देकर मनौती मांग रहे हैं। सुबह यज्ञ और फिर दिन भर माता की पूजा अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहता है। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु माता का जलाभिषेक, फल, फूल, आदि माता को आíपत कर पूजा अर्चन कर रहे हैं। मंदिर परिसर में विराजमान गणेश भगवान, पंचमुखी हनुमान, काल भैरव व शनि देव आदि देवी देवताओं की पूजा का भी श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। शाम को मंदिर में महाआरती के बाद भक्तों के लिए प्रसाद वितरित किया जाता है। सेवायत के रूप में धनपाल, संजीव गुप्ता, प्रेमचन्द्र गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मनीष पाटकर, रिषी अग्रवाल, सुधीर शर्मा का सहयोग रहा।