मेरे घर में पधारों गजानन जी, मेरे घर में ...
गणेश चतुर्थी पर शहर में दर्जन स्थानों और घरों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। शहर भर में दर्जन भर से अधिक शोभा यात्रा निकली। वातावरण भगवान गणेश की जयकारों से गुंजायमान था। प्रमुख शोभा यात्रा बजरंग सेना द्वारा निकाली गई।
जासं, कासगंज: गणेश चतुर्थी पर शहर में दर्जन स्थानों और घरों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। शहर भर में दर्जन भर से अधिक शोभा यात्रा निकली। वातावरण भगवान गणेश की जयकारों से गुंजायमान था। प्रमुख शोभा यात्रा बजरंग सेना द्वारा निकाली गई।
गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही शहर में माहौल भक्तिमय था। मंदिरों और गली-मुहल्लों में जय गणेश - जय गणेश देवा के स्वर गुंजायमान हो रहे थे। मेरे घर पधारो गजानन जी जैसे धाíमक भजनों का प्रसारण हो रहा था। मौका था गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की शोभा यात्रा का। बजरंग सेना द्वारा कम्यूनिटी हॉल से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा के संपन्न होने पर गणेश जी की प्रतिमा को कम्यूनिटी हॉल में विराजमान किया गया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, शिवम वर्मा, जगदीश ¨सह चौहान, आकाशदीप वर्मा, ¨रकू गुप्ता, बॉबी गौतम, श्याम ¨सह शाक्य, सत्यप्रकाश वर्मा, गुंजन, सुरेश वाष्र्णेय, प्रदीप गुप्ता, गौरव चडढा, दीपक गुप्ता, पंकज शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पक्की गली, छिपट्टी गली, पंखा वाला बाग, बड़ी होली, आवास विकास कालोनी, मुहल्ला जय जय राम, गली पल्लेदारान, गली सत्तार बैंड, सहावर गेट बाजार, रेलवे रोड़, माधौपुरी, बैक कॉलोनी, बिलराम गेट, सरकूलर रोड़ सहित आदि दर्जनों स्थानों से भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई और प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। शहर के सोरों गेट स्थित हनुमान मंदिर पर भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को विराजमान किया गया है। रेलवे रोड़ से शुरू हुई शोभा यात्रा का शुभारंभ बृजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी प्रथम पूच्य भगवान श्रीगणेश की आरती उतार कर किया।