यूकेलिप्टस के बाग में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री
सहावर , संवाद सहयोगी। शनिवार रात को थाना सिढपुरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी मिली। यूकेलिप्टस के एक बाग
सहावर , संवाद सहयोगी। शनिवार रात को थाना सिढपुरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी मिली। यूकेलिप्टस के एक बाग में छापे के दौरान पुलिस को अवैध रूप से असलाह बनते हुए मिले। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक दर्जन तमंचों के साथ में अधबने तमंचे एवं कारतूस बरामद हुए है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में जिले में अवैध असलाह के खिलाफ अभियान छिड़ा हुआ है। शनिवार को थाना प्रभारी सिढ़पुरा राजकुमार ¨सह गश्त पर थे। मुखबिर से उन्हें गांव नगला ख्याली के पास रामशरण के यूकेलिप्टस के बाग में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की खबर मिली। इस पर उन्होंने यहां पर छापा मारा। पुलिस को देख बाग में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को मौके से पकड़ लिया। इनके नाम मेवाराम पुत्र बालाराम निवासी नगला ख्याली एवं धनवीर पुत्र लालाराम निवासी दहेली खुर्द को मौके से पकड़ा। पुलिस ने यहां से 12 देसी तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए। इसके साथ में यहां से आठ अधबने तमंचे सहित बड़ी मात्रा में असलाह बनाने का सामान पड़ा। एसपी अशोक कुमार ने थाना सहावर में पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा जिले में कहीं भी अवैध रूप से शस्त्र निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।