पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस की मंगलवार को देर रात गो तस्करों से मुठभेड हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हुए है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन तस्कर फरार हो गए हैं। आरोपितों के कब्जे से एक वाहन में दो गाय तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल तस्करों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
संवाद सहयोगी, कासगंज : कोतवाली पुलिस की मंगलवार को देर रात गो तस्करों से मुठभेड हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हुए है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन तस्कर फरार हो गए हैं। आरोपितों के कब्जे से एक वाहन में दो गाय, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल तस्करों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना ढोलना पुलिस मंगलवार रात मारहरा मोड़ पर वाहन चेकिग कर रही थी कि तभी मार्ग से गुजर रहे टाटा पिकअप वाहन के चालक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन में सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिग की। पुलिस की गोली पैर में लग जाने से दो तस्कर घायल हो गए। घायलों सहित एक अन्य तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। मुठभेड की जानकारी मिलने पर एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार को दोपहर बाद दोनों घायल सहित तीनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से रमजानी और राशिद निवासीगण नदरई गोली लगने से घायल हुए हैं। फखरुद्दीन निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। यह हुए फरार
पुलिस मुठभेड़ के बाद मोटू, रमजान एवं इरफान निवासीगण नदरई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं।
आरोपितों से यह हुई बरामदगी
- तीन तमंचा 315 बोर
- छह खोखा कारतूस, पांच जिदा कारतूस
- एक टाटा पिकअप वाहन
- दो जिदा गाय एक आरोपित ने जिला चिकित्सालय से किया भागने का प्रयास
मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपितों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इनमें से एक आरोपित ने भागने का प्रयास किया। जानकारी होते ही जिला अस्पताल में सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपित को सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने अस्पताल के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना ढोलना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरके गौतम ने बताया कि आरोपित राशिद मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ था। उसे अस्पताल में ही एक्सरे के लिए ले जाया जा रहा था, उस समय हथकड़ी खुली थी। अस्पताल में भीड़ थी। मौका पाकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे अस्पताल की बाउंड्री के समीप से ही पकड़ लिया गया।