Move to Jagran APP

पुलिस की मुठभेड़ में दो भैंस चोर हुए घायल, गिरफ्तार

कासगंज संवाद सहयोगी शुक्रवार देर रात पुलिस की थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में भैंस चोरों से मुठभेड़ हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 05:07 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 05:07 AM (IST)
पुलिस की मुठभेड़ में दो भैंस चोर हुए घायल, गिरफ्तार
पुलिस की मुठभेड़ में दो भैंस चोर हुए घायल, गिरफ्तार

कासगंज, संवाद सहयोगी : शुक्रवार देर रात पुलिस की थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में भैंस चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो चोर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा है। आरोपितों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

loksabha election banner

बीती 16 नवंबर को थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला डंबर में 21 वर्षीय युवक उसवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस की टीम लगाई थी। शुक्रवार को थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस चाकरपुर तिराहे पर रात लगभग डेढ बजे वाहन चेकिग कर रही थी। तभी एक बाइक पटियाली की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक चालक को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिग कर दी। बचाव में पुलिस ने चोरों पर फायरिग की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा है। आरोपितों के कब्जे से एक-एक तमंचा 315 बोर और सात कारतूस और पांच खोखा बरामद हुए हैं। आरोपितों ने नगला डंबर में युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना को स्वीकार किया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि बबलू निवासी धुमरी थाना जैथरा जिला एटा एवं सद्दाम निवासी नदरई कोतवाली कासगंज को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। आरोपितों ने नगला डंबर की घटना में शामिल साथी का नाम अजीम निवासी भरगैंन थाना पटियाली बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.