Move to Jagran APP

धार्मिक नगरी सोरों को जल्द दिया जाए तीर्थस्थल का दर्जा

सोरों संवाद सूत्र संयुक्त विकास मोर्चा तीर्थ नगरी को धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग को संत समाज ने आगे बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 05:48 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 05:48 AM (IST)
धार्मिक नगरी सोरों को जल्द दिया जाए तीर्थस्थल का दर्जा

सोरों, संवाद सूत्र: संयुक्त विकास मोर्चा तीर्थ नगरी को धार्मिक स्थल घोषित करने की मांग को संत समाज ने आगे बढ़ाया। वराह मंदिर के महंत के नेतृत्व में संत समाज ने वराह मंदिर में सांकेतिक धरना दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री से धार्मिक नगरी सोरों को न्याय दिलाने की मांग की।

loksabha election banner

वराह मंदिर के महंत विदेहानंद महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संतों की सरकार है। इसमें भी अगर सोरों को तीर्थ स्थल का दर्जा नहीं मिला तो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि सोरों को न्याय मिलना चाहिए। यह उसका अधिकार है। सरकार आदि तीर्थ को तीर्थ स्थल घोषित करे। उन्होंने कहा कि अब जब तक सोरों को तीर्थ स्थल का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन के प्रत्येक चरण में संत समाज भूमिका निभाएगा। त्रिगुणायत महाराज, रघुनंदन महाराज, गजानंद महाराज, गनेश महाराज, गुरुदेव महाराज, रघुनंदन महाराज, सागर महाराज, रामदास, कपिल पंडित, श्याम दीक्षित, अशोक पांडे, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

राजस्थान के तीर्थ यात्रियों ने भी उठाई मांग

श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा पर गंगा स्नान एवं पितरों के तर्पण को धार्मिक नगरी पहुंचे राजस्थान के तीर्थ यात्रियों ने भी सोरों को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग उठाई है। यात्रियों का कहना था कि राजस्थान के लोगों के लिए सोरों सबसे पवित्र धर्म स्थल है। इसे तीर्थ नगरी का दर्जा मिलना चाहिए। बचपन से अपने बुजुर्गों के साथ सोरों जी आते रहे हैं। लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ है। तीर्थ स्थल बने तो सुविधाएं मिले।

- नरेंद्र, निवासी जयपुर सोरों प्रचीन तीर्थ स्थल है। राजस्थान के लोगों के लिए यह सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। तीर्थ स्थल का दर्जा मिलेगा तो हमारे यहां के लोगों को खुशी होगी। - महावीर सिंह, निवासी टोंक सोरों जब आते हैं बिजली आदि की समस्या दिखाई देती है। यदि तीर्थ स्थल बन जाए तो यहां सुविधाएं बनेगी। सरकार को तीर्थ स्थल घोषित करना चाहिए।

- चंद्र सिंह, झालावाड सोरों को तीर्थ स्थल घोषित होने से यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार को सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करना चाहिए।

- कुलवंत सिंह, सवाई माधोपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.