जन्म जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अन्य अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।
कासगंज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वां जन्मदिन मनाया गया। बूथ स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
शहर में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शिव कुमार भारद्वाज, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, सर्वेश दुबे, प्रीति चौहान, केके सक्सेना मौजूद रहे। कस्बा सोरों में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा। सदर विधायक देवेंद्र सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ, संजय दुबे, सुधीर यादव, पालिकाध्यक्ष मुन्नीदेवी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, यशोधर रावत, संपूर्णानंद भारद्वाज मौजूद रहे। न्यौली में हिदू युवा वाहिनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संयोजक मनोज चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अंत्योदय का प्रवर्तक बताया। बाबू गिरि, दीपक सोलंकी, बब्लू बघेल, रोहित साहू, देव राना मौजूद रहे। कस्बा दरियावगंज में हिदू युवा वाहिनी ने दयानंद इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित की। वहीं कस्बे के भाजपा कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह चौहान, राजू गुप्ता, मनीष कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, रणजीत सिंह राठौर, रंजीत सिंह मौजूद रहे। कस्बा सिढ़पुरा में मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनका स्मरण किया। अजीत सिंह चौहान, प्रवीण वर्मा, नवीन तिवारी, अभिषेक, विशु, योगेश सोलंकी, प्रदीप कश्यप, अजय प्रकाश, मौजूद रहे। कस्बा अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य जगतपाल सिंह सोलंकी जागन सिंह सोलंकी, संजय सोलंकी, रूदप्रताप सिंह, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।