निधि समर्पण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, धनराशि के लिए घर-घर पहुंचे रामदूत
संवाद सहयोगी कासगंज निधि समर्पण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।
संवाद सहयोगी, कासगंज: निधि समर्पण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह से लेकर शाम तक रामदूतों की टोलियां बस्ती-बस्ती, घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही हैं। शहर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, आरएसएस के विभाग प्रचारक ने भी घर-घर जाकर धन संग्रह किया।
शुक्रवार को जिले में निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही रामदूतों की टोलियां हाथों में केसरिया ध्वज गले में केसरिया बैग लटकाए श्रीराम के उद्घोष के साथ बस्तियों में पहुंचे। घर-घर जाकर रामदूतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। कई स्थानों पर धन संग्रह के लिए पहुंचे रामदूतों का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भाराद्वाज, आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण, व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु भी टीमों के साथ शहर की बस्तियों में गए और राम मंदिर के लिए धन संग्रह किया। हिंदुवादि संगठनों के अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में निधि समर्पण अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आने वाले दिनों में और अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान से जौड़ा जाएगा। मोहनपुर में विधायक ने किया धन संग्रह
कस्बा मोहनपुर में निधि समर्पण अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप टोली के साथ निकले। घर-घर जाकर धन संग्रह किया। इस अवसर पर पंकज कुमार वर्मा, बिल्लू गुप्ता, सचिन वर्मा, भानू, धारा सिंह, सुमन वर्मा, सचिन गुप्ता, राम किशोर, पुप्पेंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, चंचल वशिष्ठ, पवन वशिष्ठ, अभय मिश्रा, प्रिस गुप्ता मौजूद रहे।